Categories

October 29, 2026

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलाए जाने का मामला अब थाने तक पहुंच गया है.

नई दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिकायत दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे. वह जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोहबच को लेकर शिकायत करने यहां पहुंचे हैं.

कांग्रेस नेता यह जानना चाहते थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है. यह मामला उस समय सामने आया था जब सीजेपी के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की बात सामने आई. इसके बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी.

About The Author

Spread the love