March 18, 2026

देहरादून -: रायवाला के खांड गांव में गुलदार पिंजरे में कैद , ग्रामीणों ने ली राहत की साँस

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। ग्रामीणों ने तड़के गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। जिसकी सूचना वन कर्मियों को दी गई।

मौके पर पहुंची टीम पिजरे को रेंज परिसर ले गयी। जहां से गुलदार को जंगल मे छोड़ा जाएगा।

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव व आसपास क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। आबादी क्षेत्र के आसपास मंडरा रहे हैं। गुलदार की कई तस्वीरें आबादी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक इनकी संख्या काफी अधिक बढ़ गयी है। जो कि रोजाना पालतू मवेशियों को शिकार बना रहे हैं। इससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *