January 25, 2026

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जल्द आ सकते हैं उत्तराखण्ड

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी जानकारी….

देहरादून । बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जल्द ही उत्तराखंड आने वाले हंै। ये जानकारी खुद उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। महेंद्र भट्ट हाल ही में बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात की है। महेंद्र भट्ट के अलावा उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सांसद भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले है। दिल्ली से लौटने महेंद्र भट्ट ने दिल्ली टूर के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ी जानकारी दी है।
महेंद्र भट्ट ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक सुलझे हुए नेता है और उनके कार्य को नेतृत्व ने परखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एक युवा नेता है और पूरे भारतवर्ष के युवाओं में पाटÊ की रीति-नीति को पहुंचाने के लिए कर्तव्यबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कई पाटÊ नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उत्तराखंड आने का न्यौता दिया है, जिसे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने जल्द ही उत्तराखंड आने की बात कही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि साल 2027 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी भी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार योजना के तहत सरकार से लेकर भाजपा का पूरा संगठन आम लोगों के बीच में जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इस मुहिम को शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत सरकार उन लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जिन तक सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाई। इसीलिए सरकार ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा योजना को शुरू किया।
इसके अलावा मतगणना, मतदान और प्रवासियों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए एक नया नारा प्रदेश में भाजपा लेकर आई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पाटÊ इस बार जनगणना को केंद्र में रखते हुए ‘मेरी गणना, मेरा गांव’ नारा देते लेकर आई है। इस कैंपन के जरिए बीजेपी ने लोगों ने अपील की है कि सभी प्रवासी अपने गांव में ही अपनी गणना करवाए और मतदान का प्रयोग भी अपने ही गांव में करें। इस कैंपन को लेकर बीजेपी बड़े स्तर पर टीम का गठन कर रही है। यहीं पूरे प्रदेश में काम करेंगी।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *