Categories

October 28, 2026

देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव संपन्न

देहरादून । आई०टी० पार्क स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में महासचिव पद के लिए हुए रोचक एवं कांटे के मुकाबले में अशोक कुमार विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों अशोक कुमार, मनीष राणा एवं श्वेतांक प्रताप सिंह ने नामांकन किया था, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतदान में कुल 40 मत पड़े। मतगणना के बाद अशोक कुमार को 17 मत, मनीष राणा को 16 मत, जबकि श्वेतांक प्रताप सिंह को 4 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 3 मतपत्र अवैध पाए गए। इस प्रकार अशोक कुमार ने एक मत के अंतर से महासचिव पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि संघ के अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

About The Author

Spread the love