Categories

October 27, 2026

देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश सभी सेवाएं नियमित और सुचारु रूप से चलें।

देहरादून, 10 फरवरी देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम परिसर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्टाफ की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि डिस्पेंसरी शहरवासियों को निःशुल्क और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अंतर्गत सामान्य बीमारियों का निःशुल्क उपचार, मुफ्त दवाइयां, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं नियमित और सुचारु रूप से चलें।

महापौर ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और नागरिकों को उनके घर के पास ही इलाज उपलब्ध होगा।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Spread the love