Categories

September 11, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून महानगर उत्तर के विद्यार्थी कार्य की दृष्टि से अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून महानगर उत्तर के विद्यार्थी कार्य की दृष्टि से 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को डीएवी कॉलेज देहरादून के ओएनजीसी सभागार में अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् के सुमधुर गायन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र जी ने अखंड भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक इकाई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं सोल अर्पण से प्रांत प्रचारक जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया ।कार्यक्रम में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को स्वर देते हुए प्रख्यात राष्ट्रवादी कवि श्रीकांत शर्मा जी और सुप्रसिद्ध साहित्यकार व कवि डॉक्टर सुशील कोटनाला जी ने ओजस्वी कविता पाठ किया। कवियों की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियों ने सभागार में उपस्थित युवाओं और स्वयंसेवकों में नया जोश भर दिया।विद्यार्थी कार्य विभाग के सक्रिय सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘भारत माता की आरती’ और पुष्पांजलि के साथ हुआ, जहां सभी ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर संघ के महानगर संघचालक चन्द्रगुप्त जी ,विभाग कार्यवाह रविन्द्र चौहान एवं अरुण शर्मा जी , महानगर के दोनों कार्यवाह भानु जी एवं गंभीर जी , सह विभाग प्रचारक सौरभ, महानगर प्रचारक भारत , महानगर सायं प्रचारक मोहित, विद्यार्थी प्रमुख ध्रुव जी, इंदु शेखर जी , नगर कार्यवाह मयंक खंडूड़ी जी , यशवंत पवार प्रांत मंत्री अभाविप आदि मौजूद रहे ।

About The Author

Spread the love